जॉब्स

JRHMS ने निकाली CHO के पद पर बंपर भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 जुलाई

JRHMS ने 1400 पदों पर CHO की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2023, 12:54 PM IST
crpf1.jpg

स्वास्थ विभाग में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है, जेआरएचएमएस ने 1400 पदों पर सीएचओ की भर्ती निकाली है, जिसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फार्म भरने में ज्यादा लेट नहीं करें, क्योंकि अंतिम तारीख में मात्र 19 दिन का समय शेष बचा है।

झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसायटी ने सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती के योग्य व इच्छुक उम्मीद्वार इस लिंक पर https://recruitment.jharkhand.gov.in/ क्लिक करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जेआरएचएमएस राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत 1 साल के लिए संविदा के आधार पर भर्ती कर रहा है, जिसकी अंतिम तारीख 8 जुलाई 2023 है।

21 से 40 साल है आयु सीमा
सीएचओ की भर्ती के लिए 21 से 40 साल के वह युवा अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से सार्टिफिकेट प्रोग्राम इन इंटीग्रेटेड कोर्स ऑफ कम्युनिटी हेल्थ (सीपीसीएच) के साथ बीएससी नर्सिंग कर रखा हो, ये कोर्स कैंडिडेट्स द्वारा साल 2016 से 2020 या उसके बाद किया गया होना चाहिए। सीएचओ पद के लिए कैंडिडेट्स का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें सीएचओ के पद पर नियुक्त होने पर कैंडिडेट्स को 15 से 25 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले आप जेआरएचएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in/ पर जाकर क्लिक करें, फिर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डिटेल दर्ज करें, इसके बाद आपको अपना आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, उसके आधार पर भर्ती का फार्म ऑनलाइन भर दें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप जेआरएचएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Updated on:
21 Jun 2023, 12:54 PM IST
Published on: