31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT गुवाहाटी में निकली Junior Technical Superintendent और junior assistant की भर्ती

बीई, बीटेक, एमसीए, डिग्री और डिप्लोमा होल्डर युवाओं के लिए अच्छी खबर है, आईआईटी गुवाहाटी ने जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2023, 12:39 PM IST

iitg.jpg

आईआईटी गुवाहाटी ने जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकाली है, जिसमें बीई, बीटेक, एमसीए डिग्री, डिप्लोमा होल्डर युवा अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 जून है, जिसमें अब महज 12 दिन का समय शेष बचा है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी गुवाहाटी ने 35 पदों पर ऑनलाइन भर्ती निकाली है, इस भर्ती को कैंडिडेट्स आईआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आईये जानते हैं भर्ती से संबंधित जरूरी बातें।

ये भर्ती जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए की जा रही है, जिसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई, बीटेक, बीएससी, एमसीए डिग्री, डिप्लोमा आदि होना अनिवार्य है, इसी के साथ कैंडिडेट्स अनुभव वाले भी होने चाहिए। तभी जाकर भर्ती में शामिल होना बेहतर होगा। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु भी 37 से 30 साल के बीच होना चाहिए। हालांकि आरक्षण कैटेगिरी में कैंडिडेट्स को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

कैंडिडेट्स का लिया जाएगा स्क्लि टेस्ट
जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट लिया जाएगा। स्किल टेस्ट में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्युमेंट्स सब्मिट करने होंगे।

300 रुपए लगेगी फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 300 रुपए फीस के रूप में जमा कराने होंगे, इसी के साथ आरक्षण कैटेगिरी वाले कैंडिडेट्स को महज 150 रुपए फीस के रूप में देने होंगे।

कैंडिडेट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

कैंडिडेट्स आईआईटी गुवाहाटी द्वारा निकाली गई भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले इस https://www.iitg.ac.in/ लिंक पर क्लिक करें। फिर नीचे रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें, इसके बाद फॉर नॉन टिचिंग स्टॉफ पर क्लिक करें, इसके बाद जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट पर क्लिक करें। इसके बाद अधिक जानकारी के लिए आप डिटेल्स पर क्लिक करें, जहां आपको भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स देखने को मिलेगी। इसके बाद आप व्यू लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जिसमें आपको लॉगिन पासवर्ड का सहारा लेना होगा।