जॉब्स

Karnataka PSI Recruitment 2021: एसआई के 402 पदों पर भर्ती के आवेदन की तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकते है अप्लाई

Karnataka PSI Recruitment 2021: कर्नाटक राज्य पुलिस ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के एक बार फिर से बढ़ाकर 7 जुलाई 2021 कर दिया है।

less than 1 minute read
Jun 17, 2021

Karnataka PSI Recruitment 2021: कर्नाटक राज्य पुलिस ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए थे जिसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2021 निर्धारित की गई थी इसके बाद कर्नाटक राज्य पुलिस ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन जमा नहीं किए हैं, वे अब 7 जुलाई 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

कर्नाटक राज्य पुलिस की ओर सेदूसरी बार अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2021 तक बढ़ा दी गई थी जिसे अब 7 जुलाई 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार सीधे ऑनलाइन आवेदन लिंक तक पहुंच सकते हैं जो नीचे दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 अप्रैल 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2021

Karnataka PSI Recruitment 2021: रिक्ति विवरण:

पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल) - 402 पद

Karnataka PSI Recruitment 2021: पात्रता मानदंड:

शैक्षणिक योग्यता: स्नातक उपाधि रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

Karnataka PSI Recruitment 2021: के लिए कैसे करें आवेदन:

इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल से 3 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

Published on:
17 Jun 2021 06:32 pm
Also Read
View All