Latest Govt Jobs: एक्स सर्विसमैन कोटे के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, (CISF) में निकली भर्तियां कुल 2000 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार, 15 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
Govt Jobs 2021: भारतीय सेना से सेवानिवृत हो चुके पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। एक्स सर्विसमैन कोटे के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, (CISF) में रिक्तियां निकली हैं। यह भर्ती सीआईएसएफ में एसआई, एएसआई, हवलदार और कांस्टेबल के पदों पर की जाएंगी। कुल 2000 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ईमेल के जरिए किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी को सीआईएसएफ में दो साल के कॉन्ट्रेक्ट पर विभिन्न यूनिट्स में तैनात किया जाएगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपनी पसंद की तीन यूनिट्स के नाम देने हैं। भर्ती के लिए पात्रता और उससे संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
रिक्तियों का विवरण -
कुल पद- 2000
एसआई- 63
एएसआई- 187
हेड कांस्टेबल- 424
कांस्टेबल- 1326
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सीआईएसएफ में विज्ञापित इन पदों के लिए आवेदन करते वक्त उम्मीदवार को सुनिश्चित करना होगा की वह किस पद के लिए आवेदन कर रहा है। अभ्यर्थी उन्हीं पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके समकक्ष या उससे ऊंचे पदों पर रहते हुए सेना से सेवानिवृत हुए हैं। आवेदक की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वेतनमान
एसआई - 40000
एएसआई- 35000
हेड कांस्टेबल- 30000
कांस्टेबल- 25000
शारीरिक दक्षता
उम्मीदवार की लंबाई 170 सेंटीमीटर, सीना पांच सेमी फुलाव के साथ 80-85 सेंटीमीटर होना चाहिए। किसी भी सरकारी डॉक्टर से बना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट पेश करना होगा।
-गढ़वाल, कुमायूं हिमाचल प्रदेश, गोरखा, डोगरा, मराठा, कश्मीर घाटी, लेह एवं लद्दाख, जैसे पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों की लंबाई 165 सेंटीमीटर न्यूनतम होनी चाहिए।
-एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की लंबाई 162.5 सेंटीमीटर, सीना बिना फुलाए 77 और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी को निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसकी स्कैन कॉपी को आवश्चयक दस्तावेजों के साथ ईमेल करना है। ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में “APPLICATION FOR ENGAGEMENT OF ExARMY PERSONNEL ON CONTRACTUAL BASIS IN CISF' अवश्य लिखें।
आवश्यक दस्तावेज
पेंशन पेमेंट ऑडर
जन्म प्रमाण पत्र
सर्विस /डिस्चार्ज सर्टिफिकेट
शैक्षिक प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
यहां करें ईमेल
एटीटीपी अनपरा/ओबरा/सीधी – iges@cisf.gov.in
एसईएफएल बिलासपुर - igcs@cisf.gov.in
ओएनजीसी नाजिरा- ignes@cisf.gov.in
एचटीटीपी कासिमपुर/उंचाहार- 781092E-Mail – igns@cisf.gov.in
नाल्को अंगुल/एफएसटीपीपी फरक्का/जीआरएसईएल कोलकाता- igses@cisf.gov.in
एनएलसी नेवेली/आरटीपीएस रायचूर- igss@cisf.gov.in
यूटीपीएस उकाई - igws@cisf.gov.in