Teacher Bharti 2021: टीचर्स के 534 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स
HSSC PGT Sanskrit Recruitment 2021:
पोस्टग्रेजुएट टीचर्स (संस्कृत) के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी
आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तिथि - 16 फरवरी, 2021
HSSC PGT Sanskrit Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्टग्रेजुएट टीचर्स (संस्कृत) के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 534 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2021 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 3 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उमीदवार, आधिकारिक वेबसाइट https://www.hssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 11 फरवरी, 2021 आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तिथि - 16 फरवरी, 2021 आवेदन करने की अंतिम तिथि - 3 मार्च, 2021 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 6 मार्च, 2021
पात्रता उम्मीदवार के दसवीं स्तर पर हिंदी और संस्कृत विषय का होना जरुरी है। आवेदक का हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना भी जरुरी है। साथ ही न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए। पीजीटी संस्कृत टीचर्स के पदों पर ऑनलाइन ओवदन कने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 05 साल और ओबीसी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क हरियाणा राज्य से ताल्लुक नहीं रखने वाले पुरुष और महिलाओं को बतौर फीस 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं राज्य की महिला उम्मीदवारों को 125 रूपए और एससी, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 75 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा एक्स सर्विस मैन को कोई फीस नहीं देनी होगी।
वेतनमान उम्मीदवारों का सेलेक्शन होने पर उन्हें प्रतिमाह 47,600-1,51,100 सैलरी दी जएगी। इसके अलावा नियुक्ति से जुड़ी ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।