जॉब्स

Latest Jobs 2020: आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री में निकली भर्ती, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई

Railway Recruitment 2020: आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री (MCF), रायबरेली ने फिटर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर ट्रेड में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार...
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2020, 4:59 PM IST
 indian railway vacancy
indian railway vacancy

Latest Jobs 2020: आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री (MCF), रायबरेली ने फिटर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर ट्रेड में अप्रेंटिस के 110 पदों पर विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार एमसीएफ, रायबरेली की आधिकारिक वेबसाइट mcfrecruitment.in पर जाकर आवेदन सबमिट कर सकते हैं। एमसीएफ रेलवे अप्रेंटिस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2020 है और आवेदन शुल्क का भुगतान भी 1 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि रेलवे भर्ती में 20 प्रतिशत पद, अप्रेंटिस कर चुके उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होते हैं। रेलवे ग्रुप डी और टेक्निकल भर्तियों में अप्रेंटिस उम्मीदवारों की कटऑफ सबसे कम जाती है।

पात्रता
एमसीएफ, रायबरेली अप्रेंटिस भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण की हो और रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 दिसंबर 2020 को 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को एमसीएफ, रायबरेली की आधिकारिक वेबसाइट mcfrecruitment.in पर जाना होगा। इसके बाद खुद को रजिस्टर करना होगा। पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन विवरण के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के समय उम्मीदवारों को अपनी 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार को 100 रुपये का आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आरक्षित वर्गों और महिला उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Published on: