
jobs for 10th 12th pass
नई दिल्ली। आज के समय में सरकारी नौकरी का मिलना काफी संघर्ष भरा काम है। तमाम डिग्री डिप्लोमा हासिल करने के बाद भी लोग सड़कों पर खड़े देखे जा सकते है लेकिन इस बार आपको सरकारी नौकरी पाने का भरपूर मौका मिल रहा है। जो लोग सरकारी विभाग में नौकरी पाना चाहते है वे इस जानकारी पर अवश्य ध्यान दें।
आपको बता दें की भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और कोल इंडिया में कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस पर अपना आवेदन जल्द से जल्द करें।
आवेदन की प्रारंभिक तिथि : जानकारी मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 15 अक्टूबर हैं। जबकि अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। यदि आप इस बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते है तो इस बारे ऑनलाइन पता लगा सकते है।
पदों का विवरण : जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक HEMM मैकेनिक के 120 पद, इलेक्ट्रीशियन के 120 पद, वेल्डर के 120 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 120 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, 12वीं पास निर्धारित की गई हैं।
चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 10वीं, 12वीं में आये मार्क्स के आधार पर होगा। इसके लिए न परीक्षा न इंटरव्यू होगा।
अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक : http://repo.loanglobally.com/Application_Form_NCL.aspx?_ga=2.214877072.662856769.1599180073-415736764.1568108240
Updated on:
31 Oct 2020, 4:35 PM IST
Published on:
31 Oct 2020, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.