जॉब्स

Latest Jobs 2021: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

IGM Recruitment 2021: सुपरवाइजर / इंग्रेवर / जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 फरवरी, 2021
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2021, 3:01 PM IST
admit_card_1.png

IGM Recruitment 2021: भारत सरकार टकसाल (IGM) ने सुपरवाइजर / इंग्रेवर / जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक भारत सरकार टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट https://igmkolkata.spmcil.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2021 है। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि संबंधित पद के लिए वो पात्र भी है या नहीं। उम्मीदवार, हाल ही में रिलीज हुई सरकारी नौकरी और लेटेस्ट नोटिफिकेशन के लिए पत्रिका डॉट कॉम के जॉब्स सेक्शन में जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 20 जनवरी, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 फरवरी, 2021

रिक्तियों का विवरण
पर्यवेक्षक: 10 पद
EngraverIII: 06 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 12 पद
जूनियर बुलियन असिस्टेंट: 10 पद
जूनियर तकनीशियन: 16 पद

शैक्षणिक योग्यता
विज्ञापित सभी पदों के लिए योग्यता अलग- अलग है। अतः उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

वेतनमान
पर्यवेक्षक: प्रति माह 26,000 से 1,00,000 रुपये
एनग्रेवर III:प्रति माह 8500 से 20,850 रुपये
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: 8350 से 20,470 रुपये
जूनियर बुलियन सहायक: 8350 से 20,470 रुपये
जूनियर तकनीशियन: 7750 से 19,040 रुपये

आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऊपर दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। यहां पेज पर दिए गए भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में फॉर्म ओपन होगा, जिसमें मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर देवें। आगे के पेज पर ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें और फाइनल सबमिशन का प्रिंट ले लेवें।

Published on: