जॉब्स

Sarkari Job: 4644 पदों पर निकली पटवारी भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

महाराष्ट्र सरकार ने निकाली पटवारी (तलाठी) के 4644 पदों पर भर्ती...। 17 जुलाई है अंतिम तारीख...।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2023, 4:13 PM IST
maharashtra1.gif

महाराष्ट्र सरकार के राजस्व एवं वन विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारी के पदों पर भर्ती निकली है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश में 4644 पदों पर यह भर्ती होने जा रही है।

महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने राजस्व और वन विभाग में पटवारी (तलाठी) के 4644 पदों पर सरकारी नियुक्ति निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट mahabhumi.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। जुलाई माह की 17 तारीख तक आवेदन किए जा सकते हैं। सभी आवेदन जमा हो जाने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें शार्ट लिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नियुक्ति पत्र और पोस्टिंग दे दी जाएगी।

कहां कितने पद खाली






























नासिक डिवीजन


985
औरंगाबाद डिवीजन939
कोंकण डिवीजन838
नागपुर डिवीजन727
अमरावती डिवीजन288
पुणे डिवीजन887

आयु सीमा

महाराष्ट्र सरकार की इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया में कम से कम 19 साल के युवा शामिल हो सकते हैं। वहीं अधिकतम 38 वर्ष आयु सीमा रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन जरूर कर लें।

यह है योग्यता

पटवारी बनने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना चाहिए। सभी पद महाराष्ट्र में हैं, इसलिए मराठी भाषा बोलने, लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना जरूरी है।


वेतनमान

पूरी प्रक्रिया में चयन के बाद नवनियुक्त पटवारी को प्रतिमाह 25 हजार 500 रुपए से 81 हजार 100 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।


आवेदन शुल्क

इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

यहां भी निकली है सरकारी नौकरी

Updated on:
27 Jun 2023, 4:13 PM IST
Published on: