जॉब्स

MECL recruitment 2018 – एग्जेक्यूटिव ट्रेनी के 10 पदों पर भर्ती , करें आवेदन

MECL Executive Trainee Recruitment 2018, मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( MECL ) में एग्जेक्यूटिव ट्रेनी ( केमिस्ट ) के 10 रिक्त पदों पर भर्ती क
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 9:36 AM IST
mecl

MECL Executive Trainee Recruitment 2018, मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( MECL ) में एग्जेक्यूटिव ट्रेनी ( केमिस्ट ) के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 08 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( MECL ) में रिक्त पदों का विवरणः

एग्जेक्यूटिव ट्रेनी (केमिस्ट)/ई-1, पद : 10 (अनारक्षित-05)

योग्यता :
- केमेस्ट्री विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक के पास गेट-2017 प्राप्तांक होना चाहिए। इसके आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड किया जाएगा।

आयुसीमा : अधिकतम 28 वर्ष।

वेतनमान : 16,400 से 40,500 रुपये प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( MECL ) एग्जेक्यूटिव ट्रेनी ( केमिस्ट ) के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया :
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए संस्थान की वेबसाइट www.mecl.co.in पर लॉगइन करें।
- होमपेज खुलने पर कॅरियर ऑप्शन को क्लिक करें। क्लिक करते ही नया वेबपेज खुलेगा।
- अब विज्ञापन और परिणाम सेक्शन में क्लिक करें। ऐसा करने पर रिक्तयों से संबंधित पेज खुल जाएगा।
- इस पर Recruitment Through GATE-2017, Executive Trainee (Chemist) लिंक क्लिक करें।
- क्लिक करते ही संबंधित विज्ञापन खुलेगा। इसे पढ़ें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- अब नोटिफिकेशन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( MECL ) एग्जेक्यूटिव ट्रेनी ( केमिस्ट ) के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथि :

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 08 मई 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.mecl.co.in

MECL Executive Trainee Recruitment 2018, मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ( MECL ) में एग्जेक्यूटिव ट्रेनी ( केमिस्ट ) के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहांक्लिक करें।

परिचयः

मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( MECL ) भारत सरकार के 100% नियंत्रण के साथ खान मंत्रालय , भारत सरकार के अधीन “ खनिज पूर्वेक्षण स्थल(लों) की प्रारंभिक खोज और उसके अंतिम विदोहन के बीच अंतराल को कम करने के लिए ’’ खनिजों के योजनाबद्ध गवेषण हेतु कार्य कर रहा है । यह सरकार और निजी क्षेत्र दोनों में एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके पास खनिज गवेषण की सारी सुविधाएं एक छत के नीचे विद्यमान है । 1972 में अपने स्थापना काल से एमईसीएल गवेषण की आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए उत्तरोत्तर मजबूती के साथ आगे बढ़ा है और अब यह देश में एक प्रमुख गवेषण एजेंसी के रूप में उभर चुका है । कंपनी का निगमीय कार्यालय नागपुर , महाराष्ट्र में है और देश भर में इसके कई आंचलिक / परियोजना कार्यालय स्थित हैं । कंपनी की प्राधिकृत पूंजी रु. 125 करोड़ है ।

Published on: