जॉब्स

Metro Rail Recruitment 2020: मेट्रो में विभिन्न पदों पर निकली नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

Metro Rail Recruitment 2020: नागपुर और पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए भर्ती अधिसूचना जारी इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
Dec 15, 2020
DELHI METRO : अगले महीने शुरू होगी दिल्ली मेट्रो! रखनी होगी विशेष सावधानी

Metro Rail Recruitment 2020: भारत सरकार और महाराष्ट्र सरकार की बराबर की हिस्सेदारी वाले महाराष्ट्र मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना और पुणे मेट्रो रेल परियोजना के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। 11 दिसंबर 2020 को जारी अधिसूचना के मुताबिक स्टेशनल कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, ट्रेन कंट्रोलर, सेक्शन इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और तकनीशियन के कुल 139 पदों को भरा जाएगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार MMRCL की आधिकारिक वेबसाइट, mahametro.org पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।

MMRCL Recruitment 2020 Eligibility
सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। स्टेशनल कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, ट्रेन कंट्रोलर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। वहीं, सेक्शन इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित ट्रेड में चार वर्षीय इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य पदों के लिए भर्ती विज्ञापन के लिंक पर जाएं।

Read More: असिस्टेंट इजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

How To Apply For MMRCL Recruitment 2020
उम्मीदवार महाराष्ट्र मेट्रो की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद सम्बन्धित पद के साथ दिये गये अप्लाई ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। यहां आवेदन भरने के पश्चात आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करते समय 400 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फाइनल सबमिशन करें और उसका प्रिंट जरूर लेवें।

Published on:
15 Dec 2020 10:24 am
Also Read
View All