30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt Jobs 2020: राष्ट्रिय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान में निकली भर्तियां, 12वीं पास जल्द करे अप्लाई

Sarkari Naukri: राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान ने 510 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2020 निर्धारित की गयी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Dec 2020, 4:06 PM IST

hptet_1.png

Sarkari Naukri: राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान ने 510 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। संस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए भर्ती दो वर्षों के लिए की जानी है। हालांकि, उम्मीदवारों की नियुक्ति आरंभ में एक वर्ष के लिए होगी, जिसे परियोजना के जारी रहने और सम्बन्धित प्राधिकारियों के निर्णय के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2020 निर्धारित की गयी है।

Click Here For Download Official Notification

Click Here For Apply Online

रिक्तियों का विवरण
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स- 10 पद
यंग फेलो -250 पद
क्लस्टर रिसोर्स पर्सन-250 पद

Read More: असिस्टेंट मैनेजर के 341 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू

Read More: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

पात्रता
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सोशल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। उम्मीदवारों को 10वीं में कम से कम 60 फीसदी और 12वीं, ग्रेजुएशन और पीजी में कम से कम 50 फीसदी प्राप्तांक होने चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 नवंबर 2020 को 30 वर्ष से कम और 50 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए।

Read More: 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली 7228 पदों पर नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

Read More: ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

यंग फेलो - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सोशल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। उम्मीदवारों को 10वीं में कम से कम 60 फीसदी और 12वीं, ग्रेजुएशन और पीजी में कम से कम 50 फीसदी अंक प्राप्त किये होने चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 नवंबर 2020 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्लस्टर रिसोर्स पर्सन – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण। साथ ही, सम्बन्धित कार्य का पांच वर्ष का अनुभव। उम्मीदवारों की आयु 1 नवंबर 2020 को 25 वर्ष से कम और 40 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार NIRDPR की ऑफिशियल वेबसाइट, career.nirdpr.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2020 निर्धारित की गयी है।