जॉब्स

MP Board Exam 2021: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से होंगे डाउनलोड

MP Board Exam 2021: स्कूलों के प्राचार्य एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर मुहर और अपने हस्ताक्षर के साथ परीक्षार्थियों को जारी करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2021, 11:51 PM IST
Madhya Pradesh State Public Service Commission Exam
Madhya Pradesh State Public Service Commission Exam

MP Board Exam 2021: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसे ऑनलाइन अपलोड किया गया है। स्कूलों के प्राचार्य एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर मुहर और अपने हस्ताक्षर के साथ परीक्षार्थियों को जारी करेंगे।

नोटिस के अनुसार शिक्षा मंडल की ओर से जारी ऑनलाइन एडमिट कार्ड में विषय या माध्यम में गलती होने पर एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर 15 अप्रैल तक तय शुल्क के साथ जमा करके सुधार किया जा सकता है।

परीक्षाओं को स्थगित करा जा रहा

एडमिट कार्ड को ऐसे समय में जारी किया गया है, जब कोरोना महामारी के कारण कई अन्य बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित करा जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं आयोजित होने को लेकर कई तरह की आशंकाएं रखी गई हैं। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12 अप्रैल को जिला अधिकारियों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

सीएम स्थिति का जायजा लेंगे

चर्चा में सीएम जिला अधिकारियों से कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय लिया जाएगा। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से आयोजित होने वाली हैं। 10वीं की 30 अप्रैल से और एक मई से 12वीं की परीक्षाएं शुरू होनी हैं।

परीक्षा की तैयारियां हैं पूरी

मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्र में कोरोना गाइडलाइन को फॉलो किया जाएगा। परीक्षार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का खास पालन किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

Web Title: MP Board Exam 2021: MPBSE 10th and 12th admit card Released

Published on: