जॉब्स

NCHM JEE 2021 Exam postponed: होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा स्थगित, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ी

NCHM JEE 2021 Exam postponed: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 को स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इसके लिए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2021, 12:00 PM IST
NCHM JEE 2021 Exam postponed

NCHM JEE 2021 Exam postponed: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 को स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इसके लिए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। यह परीक्षा 12 जून को आयोजित होने वाली थी। नोटिस के मुताबिक़ परीक्षा स्थगित करने के साथ ही पंजीकरण की अंतिम तिथि को भी 31 मई तक बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

NCHM JEE 2021 Revised Schedule
ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि - 31 मई 2021 को शाम 5:00 बजे तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 31 मई 2021
आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार विंडो 2 जून से 8 जून तक खोली जाएगी।


NTA ने कोरोना महामारी के चलते आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है क्योंकि बहुत से विद्यार्थी इसके लिए मांग कर रहे थे। उम्मीदवारों की समस्या को दूर करने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 जून 2021 को निर्धारित NCHM JEE- 2021 परीक्षा को स्थगित करने और परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए सभी को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और nchmjee.nta.nic.in पर बने रहने की सलाह दी जाती है। परीक्षा की तारीख आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात घोषित की जाएगी।

Web Title: NCHM JEE 2021 Exam postponed: application date extended till May 31

Published on: