जॉब्स

NCPUL recruitment 2018, रिसर्च ऑफिसर, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6 पदों पद भर्ती, करें आवेदन

NCPUL Research officer recruitment 2018,रिसर्च ऑफिसर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6 रिक्त पदों
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2018, 5:56 PM IST
ncpul

NCPUL Research officer recruitment 2018, नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज ( NCPUL ) ने रिसर्च ऑफिसर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर (26 मार्च 2018) तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज ( NCPUL ) में रिक्त पदों का विवरणः

कुल पद - 3

रिसर्च ऑफिसर - 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 2 पद


नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज ( NCPUL ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता और अनुभव:
रिसर्च ऑफिसर - साइंस / आर्ट/ एजुकेशन/ कॉमर्स में कम से कम सेकेण्ड क्लास मास्टर डिग्री + उर्दू में शोध/ टीचिंग/ सामान्य प्रशासन में 5 वर्षों का अनुभव।

मल्टी टास्क स्टाफ (एमटीएस) - 10 वीं पास

आयु सीमा:
अनुसंधान अधिकारी - 40 वर्ष
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 25 वर्ष

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव/ डिस्क्रिप्टिव टाइप लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें:

पात्र उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधिकारिक वेबसाइट urducouncil.nic.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और आवेदन का प्रिंट आउट नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ़ उर्दू लैंग्वेज एफसी - 33/9, इंस्टीटूटनल एरिया, जसोला, नई दिल्ली - 110025 के पते पर विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर (26 मार्च 2018) तक भेज सकते हैं।

आवेदन शुल्क:
सामान्य - रु. 500 / -
एससी / एसटी - रु. 250 / -

अधिसूचना विवरण:
अधिसूचना संख्या - 01/2018

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि - विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर (26 मार्च 2018) तक

NCPUL Research officer recruitment notification 2018:

नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज ( NCPUL ) ने रिसर्च ऑफिसर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

उर्दू भाषा के संवर्धन के लिए राष्ट्रीय परिषद (एनसीपीयूएल) मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी), उच्चतर शिक्षा विभाग, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है, एनसीपीयूएल उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है, एनसीपीयूएल उर्दू भाषा और उर्दू शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण निगरानी प्रमुख है।

Published on: