राष्ट्रीय वायुमण्डलीय अनुसंधान प्रयोगशाला भारत के अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक स्वायत्त संस्थान है। यह संस्थान मुख्यतः वायुमंडल के शोध से जुड़ा हुआ है। इस संस्थान की शुरुवात सन् 1992 में National Mesosphere-Stratosphere-Troposphere (MST) Radar Facility (NMRF) की तोर पर हुई थी। 22 सितंबर 2005 में इसका नाम राष्ट्रीय वायुमण्डलीय अनुसंधान प्रयोगशाला कर दिया गया। समय के साथ Mie/Rayleigh Lidar, निचले वायुमंडलीय हवा प्रोफाइलर, ऑप्टिकल वर्षामापी, disdrometer, स्वचालित मौसम केंद्र आदि सुविधाओं को भी राष्ट्रीय वायुमण्डलीय अनुसंधान प्रयोगशाला के साथ जोड़ा गया।