जॉब्स

NCSM Recruitment 2021: टेक्निशियन, और स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

NCSM Recruitment 2021: नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम ( NCSM ) कोलकाता ने ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर के साथ टेक्निशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

less than 1 minute read
Jun 14, 2021
NCSM Recruitment 2021

NCSM Recruitment 2021: नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम ( NCSM ) कोलकाता ने अपने विभाग में जूनियर स्टेनोग्राफर के साथ टेक्निशियन के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून से 09 जुलाई 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 15 जून 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 09 जुलाई 2021
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि - 11 जुलाई 2021 (रविवार)

NCSM Recruitment 2021: रिक्ति विवरण
ऑफिस असिस्टेंट (ग्रेड- III): 01 पद (अनारक्षित)
जूनियर स्टेनोग्राफर: 01 पद (अनारक्षित)
टेक्निशियन 'ए' : 03 पद (अनारक्षित)

NCSM Recruitment 2021:पदों के लिए पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का हायर सेकेंडरी, मैट्रिकुलेशन के साथ आईटीआई या इसके समकक्ष। इसके अलावा उम्मीदवारों को कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट के साथ 10 मिनट की अवधि के टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण होना चाहिए।

NCSM Recruitment 2021: के लिए आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक वेब लिंक https//www.ncsm.gov.in/recruitment पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Published on:
14 Jun 2021 09:13 pm
Also Read
View All