जॉब्स

UPSC ने NDA examination 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

NDA examination 2020 Admit Card : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (यूपीएससी) (UPSC) 6 सितंबर, 2020 को देश के विभिन्न केंद्रों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2020 (National Defence Academy and Naval Academy Examination (II) 2020) का आयोजन करेगा। परीक्षा के लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2020, 6:53 PM IST
NDA examination 2020 Admit Card
NDA examination 2020 Admit Card

NDA examination 2020 Admit Card : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (यूपीएससी) (UPSC) 6 सितंबर, 2020 को देश के विभिन्न केंद्रों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2020 (National Defence Academy and Naval Academy Examination (II) 2020) का आयोजन करेगा। परीक्षा के लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अगर उसमें कोई त्रुटि मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत आयोग को दें। अंतिम रिजल्ट जारी होने तक उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को संभालकर रखें। परीक्षा के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान साथ लेकर आएं। फोटो पहचान पत्र वही होना चाहिए जिसका नंबर आवेदन करते वक्त दिया था।

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक सत्र के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम दस मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रवेश बंद करने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि उन्हें उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा जो एडमिट कार्ड पर दिया गया होगा। कोई भी उम्मीदवार किसी भी कारण से दूसरे परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है तो उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी।

उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का भी पालन करना होगा। फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना फेस मास्क (mask/face cover) के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, परीक्षा ड्यूटी में लगे लोगों के कहने पर उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए फेस मास्क हटाना होगा।

नोट : एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Published on: