1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठवीं पास युवाओं को जापानी भाषा सिखा कर रोजगार दिलाएंगे, अभियान शुरू

पंजाब सरकार का ’पंजाब कौशल विकास मिशन’ के अंतर्गत जापानी भाषा के प्रशिक्षण प्रोग्राम का शुरू 18 से 45 साल के नौजवानों को 200 घंटे की ट्रेनिंग, जापानी दूतावास के माध्यम से मिलेगा रोजगार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमृतसर

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 9 Aug 2020, 1:09 PM IST

japanese language

japanese language

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने ’पंजाब कौशल विकास मिशन’ के अंतर्गत जापानी भाषा के प्रशिक्षण प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिससे राज्य के नौजवानों को जापानी भाषा में महारत हासिल करने की प्राथमिक जरूरत पूरी करवाकर उनको समय का साथी बनाया जा सके। जापानी भाषा का ज्ञान रखने वाले नौजवानों की जापानी दूतावास के साथ जानकारी साझा की जायेगी, ऐसा करने से जापानी भाषा का ज्ञान रखने वाले नौजवानों के लिए रोजगार के और ज्यादा मौके मिलेंगे।

200 घंटे का प्रशिक्षण

रोजगार उत्पत्ति एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए जापान दूतावास के साथ पंजाब कौशल विकास मिशन ने बातचीत का पहला दौर पूरा कर लिया है। मंत्री ने बताया कि जापानी भाषा प्रशिक्षण के इस प्रोग्राम के अंतर्गत आठवीं पास राज्य के 18-45 साल के नौजावानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, इस कोर्स के दौरान 200 घंटों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को जापानी भाषा महारत टेस्ट (जे.एल.पी.टी) के मूलभूत स्तर (एन-5) को पास करने के लिए जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण प्रोग्राम सफलतापूर्वक मुकम्मल करने के उपरांत उम्मीदवारों को जे.एल.पी.टी सर्टीफिकेशन समेत आई.के.जी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पी.टी.यू) का सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा।

राज्य में कई जगह दी जाएगी ट्रेनिंग
रोजगार उत्पत्ति विभाग के सचिव और पंजाब कौशल विकास मिशन के निदेशक राहुल तिवारी ने बताया कि पी.एस.डी.एम द्वारा जापानी भाषा महारत के कोर्स को चलाने के लिए दो पड़ावों का प्रोग्राम बनाया गया है। इसके पहले पड़ाव के अंतर्गत मास्टर ट्रेनरों का एक पूल बनाया जायेगा, जिसमें पी.एस.डी.एम, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण और आई.के.जी पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी के ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण हासिल करने के उपरांत यह मास्टर ट्रेनर राज्य के अलग-अलग स्थानों पर पंजाब के नौजवानों को बैच बनाकर प्रशिक्षण देंगे।

दो बैच को प्रशिक्षण चल रहा
उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण का पहला पड़ाव शुरू हो चुका है और जापानी भाषा के माहिर ट्रेनर द्वारा 37-37 उम्मीदवारों (मास्टर ट्रेनर) के 2 बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने वाले इस ट्रेनर ने जापानी भाषा की कुशलता वाले स्तर एन-5 और एन-4 टेस्ट पास किये हैं।