
त्रिपुरा सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों मे भर्ती का नया फॉर्म्युला लागू करने की घोषणा की है। अब इस नए फॉर्म्युले में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। सीएम बिप्लब कुमार देब की सरकार ने राज्य के पुलिस बल में महिलाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।
त्रिपुरा सरकार के सभी तरह के पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू किया जाएगा। त्रिपुरा में अब तक पुलिस भर्ती में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाता था। त्रिपुरा सरकार ने पिछली लेफ्ट सरकार द्वारा बनाए गए रोजगार नियमों को रद्द कर दिया है और बेहतर पारदर्शिता और सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रकिया में निष्पक्षता के लिए नई भर्ती पॉलिसी को लागू कर दी है।
अब से ग्रुप सी और ग्रुप डी की पद पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। ग्रुप सी और ग्रुप डी के पद पर सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए अलग से एक संगठन का गठन होगा और त्रिपुरा लोक सेवा आयोग जरूरी सरकारी पदों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थियों को चुनेगा।