जॉब्स

NHM Recruitment 2021: सीएचओ के 3006 पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

NHM Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), कर्नाटक ने कुल 3,006 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार...
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2021, 11:23 PM IST
nhm.png

NHM Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), कर्नाटक ने कुल 3,006 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो बीएससी नर्सिंग / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग डिग्रीधारी हैं, वे नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं . आवेदन करने से पहले पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढें.

महत्वपूर्ण तिथियां:
एनएचएम सीएचओ भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 सितंबर, 2021 से शुरू हो चुकी है।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर, 2021 है।

एनएचएम कर्नाटक सीएचओ भर्ती 2021 लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 से 22 अक्टूबर, 2021 के बीच उपलब्ध होंगे। एनएचएम कर्नाटक सीएचओ भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा 23 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के मूल दस्तावेज का सत्यापन 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2021 तक होगा।

ऐसे करें अप्लाई
आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

Published on: