जॉब्स

NIOS Recruitment 2021: जूनियर असिस्टेंट और अन्य के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

NIOS Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने निदेशक, संयुक्त निदेशक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक और अन्य पदों की भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार...
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2021, 10:09 PM IST
NIOS recruitment 2021
NIOS Class 12 Result 2020

NIOS Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने निदेशक, संयुक्त निदेशक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक और अन्य पदों की भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - https://recruitment.nios.ac.in/ पर जाकर 10 अक्टूबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। अन्य किसी माध्यम से किए गए गए आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।

Direct Link: https://www.nios.ac.in/media/documents/vacancy/sept2021/Advertisement_Final_Bilingual.pdf

आवेदन शुल्क
समूह 'ए' (यूआर, ओबीसी) - 750 रूपए
समूह 'बी' और 'सी' (यूआर, ओबीसी) - 500 रुपये
समूह 'ए' और 'बी' (एससी / एसटी, ईडब्ल्यूएस) - 250 रुपये
समूह 'सी' (एससी / एसटी, ईडब्ल्यूएस) - 250 रुपये

नोट: प्रत्येक ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिए 50/- रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क (आवेदन शुल्क के अलावा) के रूप में लिया जाएगा। निर्धारित शुल्क के बिना आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 125 पद
डायरेक्टर - 1 पद
ज्वाइंट डायरेक्टर - 1 पद
डिप्टी डायरेक्टर- 1 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर- 2 पद
एकाउंट्स ऑफिसर- 1 पद
एकेडमिक ऑफिसर- 17 पद
अनुसंधान एवं मूल्यांकन अधिकारी -1 पद
सेक्शन ऑफिसर- 7 पद
असिस्टेंट इंजीनियर- 1 पद
हिंदी ऑफिसर- 1 पद
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर- 1 पद
ईडीपी पर्यवेक्षक- 37 पद
जूनियर इंजीनियर- 1 पद
असिस्टेंट - 4 पद
स्टेनोग्राफर - 3 पद
जूनियर असिस्‍टेंट - 36 पद

उम्मीदवारों को केवल एक पद के लिए एक ही आवेदन सबमिट करना चाहिए। किसी भी पद के लिए एक से अधिक आवेदन/पंजीकरण के मामले में, केवल अंतिम पंजीकृत आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन एनआईओएस एक ही दिन में दो या अधिक विभिन्न पदों की लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा आयोजित कर सकता है और उम्मीदवारों को केवल एक पद की लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा लेने का विकल्प चुनना पड़ सकता है।

Published on: