जॉब्स

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट में 122 पदों पर तकनीकी स्टाफ की भर्ती, करें आवेदन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट ( NIT Calicut ) ने विभिन्न विभागों/स्कूलों में लेबोरेटरीज, कंप्यूटर सेंटर और वर्कशॉप
2 min read
Nov 22, 2017
NIT calicut

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट ( NIT Calicut ) ने विभिन्न विभागों/स्कूलों में लेबोरेटरीज, कंप्यूटर सेंटर और वर्कशॉप आदि में सहायता करने हेतु तकनीकी स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदोंके लिए 04, 05 और 06 दिसंबर 2017 को आयोजित होने वाले वॉक इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, कालीकट, केरल की स्थापना 1961 में की गई थी और 26 जून 2002 को इसे राष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया है। इस संस्थान में आठ विभाग हैं। यह संस्थान सिविल इंजीनियरी, रसायन इंजीनियरी, विद्युत तथा इलैक्ट्रॉनिकी इंजीनियरी, इलैक्ट्रॉनिकी तथा संचार इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, उत्पादन इंजीनियरी तथा प्रबंधन, कम्प्यूटर विज्ञान तथा इंजीनियरी, सूचना प्रौद्योगिकी में चार वर्षीय अवर स्नातक पाठयक्रम और वी.आर्क. में पांच वर्षीय पाठयक्रम संचालित संचालित करता है। यह संस्थान 11 विभिन्न विशेषज्ञताओं में एम.टेक. डिग्री भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त तीन वर्षीय (छह सेमेस्टर) एमसीए पाठयक्रम का भी संचालन इस संस्थान द्वारा किया जाता है। सिविल, सूचना संरक्षण बीएलएसआई डिजाइन एवं कंप्यूटर नियंत्रित औद्योगिक शक्ति जैसे विषयों में चार नए स्नातकोत्तर पाठयक्रम भी अनुमोदित किए गए हैं। यह संस्थान सभी विषयों में पीएच-डी. कार्यक्रम चलाता है। इस संस्थान में एक सुसज्जित पुस्तकालय है।

पदों का विवरण :तकनीकी स्टाफ - 122
आर्किटेक्चर और प्लानिंग - 05 पद
सीईडी - 08 पद
सीएचईडी - 7 पद
सीएसईडी - 29 पद
ईईडी - 16 पद
ईसीईडी - 14 पद
एमईडी - 26 पद
फिजिक्स - 07 पद
कैमिस्ट्री - 07 पद
बायोटेक्नोलॉजी - 02 पद
एसएनएसटी - 01 पद


पात्रता मानदंड :
शैक्षिक योग्यता :अभ्यर्थियों के पास सरकारी संस्थाओं/सरकारी मान्यताप्राप्त संस्थाओं से संबंधित फील्ड में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई होनी चाहिए। अधिक विवरण के लिए नीचे दिया गया विस्तृत अधिसूचना का लिंक देखें।


आयु सीमा :27 वर्ष से अधिक नहीं।


आवेदन कैसे करें :
पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन-पत्र और मूल प्रमाणपत्रों के साथ 04, 05 और 06 दिसंबर 2017 को प्रात: 8:00 बजे आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिसूचना का विवरण : अधिसूचना संख्या – P1/434/Adhoc/TS/2017


महत्त्वपूर्ण तिथियाँ :
वॉक इन इंटरव्यू (आर्किटेक्चर और प्लानिंग, सीईडी, सीएचईडी) :04 दिसंबर 2017 प्रात: 8:00 बजे
वॉक इन इंटरव्यू (सीएसईडी, ईईडी, ईसीईडी) :05 दिसंबर 2017 प्रात: 8:00 बजे
वॉक इन इंटरव्यू(एमईडी, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, एसएनएसटी) :06 दिसंबर 2017 प्रात: 8:00 बजे

NIT Calicut Recruitment 2017:

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट (NIT Calicut) ने विभिन्न विभागों/स्कूलों में लेबोरेटरीज, कंप्यूटर सेंटर और वर्कशॉप आदि में सहायता करने हेतु तकनीकी स्टाफ की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
22 Nov 2017 12:21 pm