28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) में 23 प्राइवेट सेक्रेट्री व अन्य पदों पर भर्ती, करें आवेदन

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) ने 23 प्राइवेट सेक्रेट्री व अन्य पदों पर भर्ती
2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Nov 21, 2017

SFIO

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) ने 23 प्राइवेट सेक्रेट्री व अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर (18 जनवरी 2018) तक आवेदन कर सकते हैं।

Serious Fraud Investigation Office ( SFIO ) एसएफआईओ कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत बहु-अनुशासनात्मक संगठन है, जिसमें अकाउंटेंसी, फॉरेंसिक ऑडिटिंग, कानून, सूचना प्रौद्योगिकी, जांच, कंपनी कानून, पूंजी बाजार और जांच करने और मुकदमा चलाने या मुकदमा चलाने वाले सफेद कॉलर अपराधों / धोखाधड़ी की सिफारिश के लिए कराधान के विशेषज्ञ शामिल हैं ।

एसएफआईओ ( SFIO ) का नई दिल्ली में कार्यालय है और महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

भारत सरकार ने पूर्व कैबिनेट सचिव नरेश चंद्रा की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट गवर्नेंस की एक समिति की स्थापना की थी। नरेश चंद समिति ने सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) की स्थापना की सिफारिश की।

सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) में पदों का विवरणः
एडिशनल डायरेक्टर (फाइनेंशियल ट्रांसैक्शन्स): 2 पद

एडिशनल डायरेक्टर (फोरेंसिक ऑडिट): 2 पद
एडिशनल डायरेक्टर (कैपिटल मार्केट): 1 पद
डिप्टी डायरेक्टर(बैंकिंग): 1 पद
डिप्टी डायरेक्टर (कॉर्पोरेट लॉ): 1 पद

सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर(फोरेंसिक ऑडिट): 5 पद
सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर(कॉर्पोरेट लॉ): 3 पद
प्राइवेट सेक्रेट्री: 8 पद


सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) में रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर (18 जनवरी 2018) तक इस पते पर भेजें – डायरेक्टर, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस, सेकेंड फ्लोर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन, बी-3 विंग, सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली -3।

सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) में महत्वपूर्ण तिथिः
आवेदन की अंतिम तिथि: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर (18 जनवरी 2018) तक

SFIO Recruitment Notification 2017:

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टीगेशन ऑफिस ( SFIO ) ने 23 प्राइवेट सेक्रेट्री व अन्य पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा

ट्रेंडिंग