26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), रायपुर ने एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 21 Nov 2017, 2:51 PM IST

NIT raipur

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), रायपुर ने एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 दिसंबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, रायपुर, छत्तीसगढ़ को दिनांक 1 दिसम्बर 2005 से केन्द्रीय सरकार के पूर्णत: वित्तपोषित संस्थान के रूप में अधिग्रहित किया गया और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया। वर्तमान में संस्थान अवर स्नातक स्तर पर 12 पाठयक्रम और 6 स्नातकोत्तर पाठयक्रम संचालित कर रहा है। संस्थान में दूरस्थ शिक्षा प्रदान करने की सुविधा है। संस्थान में 82 प्रयोगशालाएँ हैं जो बहुत बड़ी हैं। कॉलेज में एक बालिका छात्रावास सहित 6 छात्रावास हैं। इस संस्थान में एक सुसज्जित पुस्तकालय हैं।


नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में रिक्त पदों का विवरण:
एसोसिएट प्रोफेसर
विभाग
एप्लाइड जियोलॉजी- 01 पद
आर्किटेक्चर- 03 पद
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग- 02 पद
बायोटेक्नोलॉजी- 02 पद
केमिकल इंजीनियरिंग- 01 पद
केमिस्ट्री- 01 पद
सिविल इंजीनियरिंग- 06 पद
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- 05 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 06 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन- 05 पद
ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज- 03 पद
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी- 06 पद
मैथमेटिक्स- 04 पद
मेकेनिकल इंजीनियरिंग- 05 पद
मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग- 04 पद
कंप्यूटर एप्लीकेशन- 01 पद


नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में शैक्षणिक योग्यता:
इंजीनियरिंग पदों- बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री एवं एमई/एमटेक या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है।

अन्य पदों हेतु आवेदन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में रिक्त पदों की आयु सीमा:
अधिकतम आयु सीमा- 60 वर्ष


नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में आवेदन शुल्क: 500 रुपए


चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा।


आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 दिसंबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 15 दिसंबर 2017
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 22 दिसंबर 2017

NIT raipur recruitment Notification 2017:

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), रायपुर ने एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक करें।