26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में साइंटिस्ट और अन्य पदों की भर्ती, करें आवेदन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने साइंटिस्ट और अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 21 Nov 2017, 1:37 PM IST

cpcb

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने साइंटिस्ट और अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में 17 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

भारत के केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का गठन एक सांविधिक संगठन के रूप में जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के अन्तर्गत सितम्बर, 1974 में किया गया था। इसके पश्चात केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के अन्तर्गत शक्तियाँ व कार्य सौंपे गये।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में रिक्त पदों का विवरणः

साइंटिस्ट ‘बी’ : 13 पद
सहायक विधि अधिकारी : 01 पद
सीनियर असिस्टेंट साइंटिस्ट : 03 पद
निम्न श्रेणी लिपिक : 03 पद
फील्ड अटेंडेंट : 01 पद
वरिष्ठ विधि अधिकारी : 01 पद
वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक : 02 पद
अनुभाग अधिकारी : 01 पद
निजी सचिव : 01 पद
सहायक निदेशक (राजभाषा) : 01 पद
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक : 02 पद
तकनीकी पर्यवेक्षक : 01 पद

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में रिक्त पदों के आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता :
वैज्ञानिक ‘बी’ : अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी के संबंधित फील्ड में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
अन्य पदों के पात्रता मानदंडों की जानकारी के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में अावेदन के लिए आयु सीमा :
वैज्ञानिक ‘बी’, सहायक विधि अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक : इनपदों के लिए ऊपरी आयु सीमा35 वर्ष है।

निम्न श्रेणी लिपिक, फील्डअटेंडेंट : इन पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में रिक्त पदों के लिए आवेदन कैसे करें :

पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन-पत्र संबंधित दस्तावेजों के साथ 17दिसंबर 2017 तक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (भर्ती), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, “परिवेश भवन”, पूर्वी अर्जुन नगर, शाहदरा, दिल्ली– 110032को भेज सकते हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में महत्त्वपूर्ण तिथियाँ :

आवेदन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि : 17 नवंबर 2017

CPCB Recruitment Notification 2017:

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने साइंटिस्ट और अन्य पदों की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।