26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC CHSL Recruitment 2017, अवर श्रेणी लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक के 3259 पदों पर भर्ती

SSC CHSL Recruitment 2017, कर्मचारी चयन आयोग ( SSC CHSL) अवर श्रेणी लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 18 Nov 2017, 7:46 PM IST

ssc chsl

SSC CHSL Recruitment 2017, कर्मचारी चयन आयोग ( SSC CHSL) अवर श्रेणी लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक, डाक सहायक/छंटनी सहायक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के 3259 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 दिसम्बर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) का कार्य भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, संबद्ध और अधीनस्‍थ कार्यालयों और सीएजी एवं महालेखाकारों के कार्यालयों में गैर तकनीकीय समूह 'ग' और 'ख' के अराजपत्रित पदों में भर्ती करना है। आयोग नीतियां तैयार करने, के लिए उत्तरदायी है जिसमें परीक्षाओं की एवं अन्‍य प्रक्रियाओं की योजना बनाना शामिल है ताकि परीक्षाओं और चयन परीक्षणों को सुव्‍यवस्थित रूप से चलाया जा सके। इसे पहले "अधीनस्‍थ सेवा आयोग" (Subordinate Services Commission) कहते थे। इसका पुन: नामकरण 1977 में 'कर्मचारी चयन आयोग' के रूप में हुआ।

कर्मचारी चयन आयोग ( SSC CHSL) में रिक्त पदों का विवरणः

अवर श्रेणी लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक: 898 पद

वेतनमानः 5200-20200, ग्रेड वेतन 1900/-


डाक सहायक /छंटनी सहायकः 2359 पद

डाटा एंट्री आपरेटरः 2 पद

वेतनमानः 5200-20200, ग्रेड वेतन 2400/- ( उपरोक्त दोनों पदों के लिए )

आयुसीमाः 18 से 27 साल


कर्मचारी चयन आयोग ( SSC CHSL) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए निर्धारित योग्यताः

-मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो।
-भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यालय में डाटा एंट्री आॅपरेटर के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एक विषय के रूप में गणित सहित विज्ञान शाखा में 12वीं कक्षा अथवा समकक्ष उत्तीर्ण की हो।


आवेदन कैसे करेंः
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://www.ssconline.nic.in के माध्यम से आॅनलाइन प्रस्तुत किए जाएं अथवा आवेदन करने के लिए http://www.ssc.nic.in>Apply>CHSL में प्रदान किए गए लिंक पर क्लिक करें। आॅनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रकिया अनुबंध-।। में दी गर्इ हैं।


आवेदन शुल्कः 100 रूपए

भुगतान प्रक्रियाः
शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक चालान/भारतीय स्टेट बैंक नेट बैंकिंग अथवा वीजा /मास्टर कार्ड/मएस्ट्रो केडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथिः

आवेदन की अंतिम तिथिः 18 दिसम्बर 2017 तक

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (चरण 1) की तिथिः 04-03-2018 से 26-03-2018
चरण 2 की परीक्षा वर्णात्मक प्रश्न पत्रः 08-07-2018

SSC CHSL Recruitment Notification 2017:

कर्मचारी चयन आयोग ( SSC CHSL) अवर श्रेणी लिपिक/कनिष्ठ सचिवालय सहायक, डाक सहायक/छंटनी सहायक तथा डाटा एंट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।