जॉब्स

Northeast Frontier Railway Recruitment 2021: नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट पदों पर निकली वैकेंसी, यहां से करें अप्लाई

Northeast Frontier Railway Recruitment 2021: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2021, 7:25 PM IST
Northeast Frontier Railway Recruitment 2021.jpg
Northeast Frontier Railway Recruitment 2021

Northeast Frontier Railway Recruitment 2021: कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के पदो की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जारी की गई अधिसूचना के तहत यह भर्ती केंद्र/राज्य सरकार के पैरामेडिकल स्टाफ/पूर्व रेलवे कर्मचारियों और युवाओं से कोविड—19 वार्ड में काम करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों का चयन 22 जून 2021 को ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Read More:-

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन साक्षात्कार तिथि: 22 जून 2021

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भर्ती 2021 रिक्ति विवरण

सुपरिंटेंडेंट - 8 पद

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे भर्ती 2021 पात्रता मानदंड

जरूरी योग्यता और आयु सीमा नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिग्री और न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष।

आवेदन से पहले पढ़ें नोटिफिकेशन

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के रिक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से जारी की गई अधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें। बिना त्रुटि के साथ भरा गया आवेदन ही मान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं।

Published on: