जॉब्स

NSIC recruitment – अकाउंट ऑफिसर के 19 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

NSIC recruitment 2018, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) ने अकाउंट ऑफिसर के 19 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए
2 min read
Apr 12, 2018
NSIC recruitment 2018

NSIC recruitment 2018, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) ने अकाउंट ऑफिसर के 19 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) में रिक्त पदाें का विवरणः

अकाउंट ऑफिसर, पद : 19 (अनारक्षित-11)

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फाइनेंस/बैंकिंग में विशेषज्ञता के साथ एमबीए/पीजीडीबीएम के साथ बीकॉम/एम.कॉम अथवा सीए (इंटर)/आईसीडब्ल्यूए / सीएमए (इंटर) किया हो।

आयुसीमा : अधिकतम 30 वर्ष।

वेतनमान : 12,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

जरूरी सूचना : अधिकतम आयुसीमा में एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) में अकाउंट ऑफिसर के रिक्त पदाें के लिए आवेदन शुल्क :
- 500 रुपये। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये।
- आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया जाएग।
- ड्राफ्ट 'राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड' के पक्ष में देय होगा।

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) में चयन प्रक्रिया :

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) में आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को विभाग की वेबसाइट www.nsic.co.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज खुलने पर उम्मीदवार कॅरिर ऑप्शन को क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया वेबपेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट एंड गाइडलाइन्स फॉर पोस्ट ऑफ अकाउंट ऑफिसर लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़ें और अपनी योग्यता को जांच लें।
- अब दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) में महत्वपूर्ण तिथि :

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 अप्रैल 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.nsic.co.in

NSIC recruitment notification 2018:

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड ( NSIC ) ने अकाउंट ऑफिसर के 19 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
12 Apr 2018 06:28 pm