24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NFL recruitment – नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में मैनेजर एवं अन्य के 101 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

NFL Manager recruitment 2018, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ( NFL ) ने मैनेजर एवं अन्य के 101 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 12 Apr 2018, 4:45 PM IST

nfl

NFL Manager recruitment 2018, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ( NFL ) ने मैनेजर एवं अन्य के 101 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 15 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ( NFL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

अनुभवी प्रोफेशनल्स: 101 पद

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ( NFL ) में मैनेजर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए याेग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः

संबंधित विषय में बीई /बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग) या केमिस्ट्री में एमएससी या एमबीए या एलएलबी या फार्मेसी में डिग्री।

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ( NFL ) में मैनेजर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए आयु सीमाः

30 से 50 वर्ष

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ( NFL ) में मैनेजर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रियाः

योग्य उम्मीदवार एनएफएल की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nationalfertilizers.com/ के माध्यम से 15 मई 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथिः

आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि: 15 मई 2018

NFL Manager recruitment notification 2018:

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ( NFL ) में मैनेजर एवं अन्य के 101 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

परिचयः

नेशनल फर्टीलाइजर्स लिमिटेड , एक अनुसूची ‘क’ और मिनीरत्‍न (श्रेणी-।) कम्‍पनी, जिसका पंजीकृत कार्यालय नई दिल्‍ली में है, का निगमीकरण 23 अगस्‍त 1974को हुआ था। इसका निगमित कार्यालय नोएडा (उत्‍तर प्रदेश) में है। इसकी प्राधिकृत पूंजी 1000 करोड़ रुपए और प्रदत्‍त पूंजी 490.58 करोड़ रुपए है जिसमें से भारत सरकार की हिस्‍सेदारी 74.71% है और 25.29% हिस्‍सेदारी वित्‍तीय संस्‍थाओं और अन्‍यों द्वारा धारित है।

विजन और मिशन -

कम्‍पनी का विजन ‘‘सभी स्‍टेकधारकों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ फर्टीलाइजर्स के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय कम्‍पनी बनना और इससे भी आगे जाना’’ और मिशन ‘‘फर्टिलाइजर्स और अन्‍य उत्‍पादों और सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति के माध्‍यम से कृषक समुदाय और अन्‍य ग्राहकों की सेवा के लिए एक ऊर्जावान संगठन बनना, गुणवत्‍ता, संरक्षा, नैतिक मूल्यों, व्‍यावसायिकता में पारिस्थितिकी के लिए चिंता के साथ ऊर्जा संरक्षण और स्‍टेकधारकों के लिए अधिकतम रिटर्न के लिए निरंतर प्रयासरत रहना’’है।