
OPSC AEE Recruitment 2023: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए मौका है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से 391 सहायक कार्यकारी अभियंता पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की जा चुकी है। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने कुल 391 सहायक कार्यकारी अभियंता रिक्तियों में से 362 सिविल विषयों के लिए हैं जबकि 29 मैकेनिकल ट्रेडों के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए कल यानी 29 मार्च से 28 अप्रैल 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार ये पद राज्य के जल संसाधन विभाग के तहत ओडिशा इंजीनियरिंग सर्विसेज के ग्रुप ए में उपलब्ध हैं। अतिरिक्त योग्यता के साथ सिविल / मैकेनिकल में डिग्री सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) AEE भर्ती विवरण ?
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) - 362 पद
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल) - 29 पद
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) AEE भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता ?
जो उम्मीदवारों ओडिशा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है उनके पास सिविल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए, या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, या उन्हें सिविल या सिविल में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स ऑफ इंडिया के सहयोगी सदस्य होना चाहिए। कृपया विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए ओडिशा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।
यह भी पढ़ें - UPSC: यूपीएससी सिविल सर्विसेज का इंटरव्यू शेड्यूल हुआ जारी, देखें यहां
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) AEE भर्ती आयु सीमा ?
1. उम्मीदवारों को 01 जनवरी,.2023 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2. ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) AEE भर्ती के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?
3. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाएं।
4. होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
5. कार्यकारी अभियंता और कार्यपालक अभियंता (मैकेनिकल) विज्ञप्ति पर क्लिक करें।
6. अब आवेदन फॉर्म भरें सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें फॉर्म जमा करें
8. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
यह भी पढ़ें - तीनों सेनाओं में 1.55 लाख पद खाली, जानिए कब तक होंगी नियुक्तियां?