UPSC Civil Services 2022-23:: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 2022 सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आप को बता दे जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे इंटरव्यू शेड्यूल या पर्सनालिटी टेस्ट शेड्यूल यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर तारीख देख सकते हैं। उम्मीदवारों को के लिए यात्रा व्यय यानी किराया दिया जाएगा, जो केवल द्वितीय/स्लीपर श्रेणी ट्रेन किराया (मेल एक्सप्रेस) तक ही सीमित होगी। इससे पहले 1026 और 918 उम्मीदवारों के लिए शेड्यूल प्रकाशित किया गया था और साक्षात्कार शेड्यूल 30 जनवरी, 2023 से शुरू किया गया था। इसके बाद बाकी बचे 582 उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मतलब नए शेड्यूल को देखें तो यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू 2023 प्रक्रिया 30 जनवरी, 2023 को शुरू हुई और 24 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी।