IGNOU Admission Last Date Extended 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जनवरी सत्र के लिए प्रवेश की तारीख बढ़ा दी गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 28 दिसंबर, 2022 को इग्नू 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया था। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2023 से बढ़ा कर 31 मार्च कर दी है। उम्मीदवार इग्नू जनवरी 2023 प्रवेश के लिए ignou.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह जनवरी 2023 सत्र के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। यह अंतिम तिथि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों और ओडीएल पाठ्यक्रमों के लिए बढ़ाई गई है। जो उम्मीदवार इग्नू के जनवरी 2023 सत्र के ऑनलाइन कोर्स और ओडीएल कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं और किसी कारणवश अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे इस बढ़ी हुई अंतिम तिथि का लाभ उठा सकते हैं। इग्नू के इन प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।