जॉब्स

OSSC recruitment 2018- सब इंस्पेक्टर 6 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

OSSC Sub Inspector recruitment 2018, ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ), भुवनेश्वर ने सब इंस्पेक्टर (पुलिस) के रिक्त 6 पदों पर भर्ती करने के लिए
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 4:32 PM IST
ossc

OSSC Sub Inspector recruitment 2018, ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ), भुवनेश्वर ने सब इंस्पेक्टर (पुलिस) के रिक्त 6 पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण पर क्लिक करें।

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

सब इंस्पेक्टर (पुलिस), पद : 06

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ) में रिक्त पदों आवेदन के लिए शैक्षिणक योग्यता :

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वेटेनरी साइंस में बैचलर डिग्री (बीवीएससी) किया हो।

वेतनमान : 9300 से 34800 रुपये प्रतिमाह के साथ ग्रेड-पे 4200 रुपये मिलेंगे।

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 25 वर्ष।

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ) में रिक्त पदों आवेदन के लिए आवेदन शुल्क :

सामान्य, ओबीसी के लिए 100 रुपये। एससी/एसटी के लिए कोई शुल्क नहीं है।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/शारीरिक दक्षता परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ), भुवनेश्वर में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट http://www.ossc.gov.in/ पर लॉगइन करें।
- होमपेज पर व्हाट इज न्यू सेक्शन में डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट फॉर सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस, डिकेक्टिव डॉग स्वायड लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया वेबपेज खुलेगा। इस पर रिक्तियों से संबंधित डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट लिंक को क्लिक करें।
- ऐसा करने पर रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- विज्ञापन को पूरा पढ़ें और रिक्तियों से संबंधित अपनी योग्यता को जांच लें।
- अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ), भुवनेश्वर में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : http://www.ossc.gov.in/

OSSC Sub Inspector recruitment notification 2018:

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( OSSC ), भुवनेश्वर ने सब इंस्पेक्टर (पुलिस) के रिक्त 6 पदों पर भर्ती करने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on: