
PGCIL Recruitment 2024: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली गई थी। अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर जाकर 19 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है।
इस भर्ती के तहत कुल 802 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 802 है, जिसमें से डिप्लोमा ट्रेनी, जूनियर ऑफिसर ट्रेनी और असिस्टेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 19 नवंबर कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन जनवरी या फरवरी में किया जा सकता है।
पावर ग्रिड की इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा, जिसमें कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम और कंप्यूटर स्किल एग्जाम शामिल हैं।
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो डीटीई/डीटीसी /जेओटी (एचआर)/ जेओटी (एफ एंड ए ) पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 300 रुपये की फीस देनी होगी। असिस्टेंट ट्रेनी (एफ एंड ए) पदों के लिए कैंडिडेट को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।