
पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL), गुडगाँव ने डिप्टी मैनेजर, सीनियर इंजीनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 दिसंबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (या, पावरग्रिड) भारत की सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह भारत की केंद्रीय पारेषण (ट्रांसमिशन) उपयोगिता है। यह संपूर्ण अंतर-राज्य पारेषण प्रणाली की आयोजना, समन्वयन, पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण के अधिदेश के साथ विद्युत पारेषण व्यवसाय में लगा हुआ है।
PGCIL में रिक्त पदों का विवरण:
कुल रिक्त पद- 88 पद
डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)- 15 पद
सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 25 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 48 पद
अधिसूचना विवरण:विज्ञापन संख्या- CC/05/2017
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की होने की तिथि- 22 नवंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 21 दिसंबर 2017
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 दिसंबर 2017 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
परिचयः
जुलाई, 2009 की स्थिति के अनुसार, पावरग्रिड के स्वामित्वाधीन तथा प्रचालनाधीन 800/765 केवी, 400 केवी, 220 केवी तथा 132 केवी ईएचवीएसी तथा + 500 केवी एचवीडीसी स्तरों पर लगभग 71,600 सर्किट किलोमीटर पारेषण लाइनें तथा लगभग 81,20 एमवीए की रूपांतरण क्षमता वले 122 उप-केंद्र हैं। देश की लंबाई और चौड़ाई में फैला यह विशालकाय पारेषण नेटवर्क वैश्विक स्तरीय आधुनिकतम प्रचालन एवं अनुरक्षण तकनीकों के नियोजन के जरिए 99 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धता पर सतत् रूप से अनुरक्षित है। देश में उत्पादित कुल विद्युत के लगभग 45 प्रतिशत का चक्रण इस पारेषण नेटवर्क के जरिए किया जाता है। पारेषण तथा विद्युत क्षेत्र के समग्र विकास में पावरग्रिड की भूमिका को स्वीकारते हुए, भारत सरकार ने मई, 2008 में पावरग्रिड को मई, 2008 में नवरत्न कंपनी का दर्जा प्रदान किया है जो किसी सरकारी क्षेत्रक उद्यम के लिए एक सर्वोत्तम सम्मान है।
PGCIL Recruitment Notification 2017:
पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL), गुडगाँव में डिप्टी मैनेजर, सीनियर इंजीनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।