जॉब्स

12 वीं पास वालों के लिए PNB बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए वेतन और आवेदन का तरीका

बैंक में काम करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पीएनबी बैंक ने नौकरियां निकाली हैं। यह नौकरियां किस तरीके की है और इसमें क्या वेतन मिलता है साथ ही इसमें आवेदन का क्या तरीका है। जानने के लिए पढ़िए पूरी ख़बर
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2022, 3:51 PM IST
Pnb bank Recruitment 2022 know the details and applying method
12 वीं पास वालों के लिए PNB बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका,

Pnb bank Recruitment 2022 : पीएनबी (PNB) यानी कि पंजाब नेशनल बैंक हमारे देश का एक सार्वजनिक क्षेत्र का बहुत बड़ा बैंक है। जो समय-समय पर भर्तियां निकालता रहता है। बैंक में काम करना हर एक व्यक्ति की ख्वाहिश होती है क्योंकि इस नौकरी को एक सम्मानित नौकरी समझा जाता है। साथ ही एक निश्चित समय ही काम करना पड़ता है। इसलिए सभी लोग बैंक में काम करने के लिए लालयित रहते हैं। इन्हीं लोगों के लिए इस खबर में हम जानकारी लेकर आए हैं, जिसमें पीएनबी बैंक ने 12वीं पास लोगों के लिए भर्तियां निकाली हैं।

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नौकरी के लिए सिर्फ और सिर्फ 12वीं पास ही आवेदन कर सकते हैं। स्नातक लोगों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। पीएनबी ने यह भर्ती मालदा और उत्तर दिनाजपुर में पीएनबी की कुछ शाखाओं में निकाली हैं।

शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार है

पीएनबी बैंक की इन भर्तियों के लिए चपरासी पद के आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं कक्षा पास और थोड़ी बहुत अंग्रेजी पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा बता दें इस पद के लिए यह न्यूनतम और अधिकतम योगिता दोनों है। इसके अलावा स्नातक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं है, यह भर्ती केवल 12वीं पास लोगों के लिए है।

यह होगा वेतनमान

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निकाली गई इन भर्तियों पर चपरासियों को 14,500 रुपये से लेकर 28,145 रुपये और कुछ अन्य प्रकार के भत्ते दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन कर्ता की उम्र 18 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इस प्रकार करें आवेदन

आवेदनकर्ता को अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर और अन्य विवरणों का उल्लेख करते हुए अपना विधिवत हस्ताक्षरित आवेदन पत्र ऑफलाइन मोड के माध्यम से भेजना होगा। पीएनबी भर्ती के लिए आवेदन स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा 'मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन विकास विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, सर्कल ऑफिस मालदा, पीएस अंग्रेजी बाजार, पश्चिम बंगाल -732101' पर भेजना होगा। चयन होने पर बैंक खुद संपर्क करेगा।

यह भी पढ़े - यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत के COVID टीकाकरण अभियान की सराहना की, बोले- मेरी बांह पर भी लगा है यहीं का टीका

Updated on:
22 Apr 2022, 3:51 PM IST
Published on: