जॉब्स

पुलिस कांस्टेबल के 3450 पदों पर भर्ती जारी, जल्द करें आवेदन

Police Constable Bharti 2019: बारहवीं पास युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा पुलिस विभाग में कांस्टेबल और जेल सिपाही के 3450 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है।

less than 1 minute read
Sep 05, 2019
Police Constable Bharti 2019:

Police Constable Bharti 2019: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा मुंबई, पुणे सहित अन्य कई शहरों में पुलिस कांस्टेबल और जेल सिपाही के 3450 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। महाराष्ट्र पुलिस भर्ती आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट mahapariksha.gov.in पर शुरू हो चुकी है। कुल 3450 रिक्तियों में से, महाराष्ट्र पुलिस का लक्ष्य 3357 पुलिस कांस्टेबलों और 93 जेल सिपाहियों की भर्ती करना है। इच्छुक उम्मीदवार महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के लिए 23 सितंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

Police Constable Recruitment 2019 नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र पुलिस महापरिषद पोर्टल के माध्यम से भर्ती कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 12 वीं उत्तीर्ण और 18 से 28 वर्ष की आयु सीमा के भीतर होना चाहिए। इसके अलावा, शारीरिक पात्रता मानदंड भी है। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी और पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम 165 सीएम ऊंचाई होनी चाहिए। महाराष्ट्र पुलिस भर्ती 2019 के संबंध में अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल और जेल सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया
महाराष्ट्र पुलिस में पुलिस कांस्टेबल या जेल सिपाही के रूप में नौकरी पाने का लक्ष्य रखने वाले उम्मीदवारों को लिखित या ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। दोनों राउंड को क्वालिफाई करना जरूरी है।अंतिम वरिता लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Published on:
05 Sept 2019 07:32 am
Also Read
View All