जॉब्स

PSPCL Recruitment 2021: एएलएम और क्लर्क सहित अन्य पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

PSPCL Recruitment 2021: पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने क्लर्क, राजस्व लेखाकार, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत), सहायक लाइनमैन और सहायक उप स्टेशन के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की आखिरी तारीख 25 जुलाई 2021 तक है

less than 1 minute read
Jun 18, 2021

PSPCL Recruitment 2021: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL), पंजाब सरकार ने क्लर्क, रेवेन्यू अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (ASSA) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर 25 जुलाई 2021 तक पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

महत्वपूर्ण तिथि

PSPCL Recruitment 2021:अधिसूचना जारी होने की तिथि - 21 मई 2021

आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 11 जून 2021

आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 25 जुलाई 2021

PSPCL Recruitment 2021ऑनलाइन परीक्षा तिथि - जारी की जाएगी

उपर्युक्त कुल 2632 पदों पर भर्तीयां होनी हैं।

क्लर्क के लिए- कुल 549 पद

राजस्व के लिए 18 पद

असिस्टेंट लाइनमैन के लिए -1700 पद

अकाउंटेंट जूनियर इंजीनियर- 290 पद

असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के लिए- 75 पद

आवेदन कैसे करें?

पीएसपीसीएल ने इन पदों के योग्य उम्मीदवारों से अपनी आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पर आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 25 जुलाई 2021तक आवेदन कर सकते हैं।

Published on:
18 Jun 2021 03:37 pm
Also Read
View All