7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Army NCC Entry Application: NCC स्पेशल एंट्री के तहत सेना में भर्ती होने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

Indian Army NCC Special Entry Application: भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के 50वें कोर्स के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 18 Jun 2021, 2:17 PM IST

Indian Army NCC Special Entry Application: देश की सेवा करने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना की ओर से खास मौका मिल रहा है। जिसके तहत अब युवाओं की भर्ती नेशनल कैडेट कोर स्पेशल एंट्री से होगी। भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के 50वें कोर्स के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उमम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते है वे भारतीय सेना के की आधिकारिक वेबसाईट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी की गई अधिसूचना के तहत 55 पदों पर भर्ती की जाना हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 निर्धारित की गयी है।

सेना द्वारा अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाली एनसीसी स्पेशल इंट्री स्कीम की आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 16 जून 2021 से शुरू हो चुकी है उम्मीदवारों इस बात पर विशेष ध्यान दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 निर्धारित की गयी है।

महत्वपूर्ण तीथि:-

आवेदन करने की शुरूआती तिथि 16 जून 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021

ऐसे करें अप्लाई

कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए www.joinindianarmy.nic.inपर जाएं. इस वेबसाइट पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लीक करें और उसके बाद ‘Registrations’ पर जाएं। अगर पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं तो दोबारा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। ये याद रहे कि रजिस्ट्रेशन भी ऊपर बतायी वेबसाइट पर भी होगा। बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।