जॉब्स

Railway Recruitment 2021: आईटीआई पास युवाओं के लिए रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी, सीधे मेरिट के आधार पर होगा चयन

Railway Recruitment 2021: आईटीआई पास युवाओं के लिए पश्चिमी रेलवे में अप्रेंटिस के 3591 पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। चयन के लिए न लिखित परीक्षा न ही इंटरव्यू होगा। सीधे मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को होगा चयन।

2 min read

Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे नौकरी पाने के इच्छुक दसवीं और आईटीआई युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ( RRC ) ने वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छु और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन के जरिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। अप्रेंटिस के इन पदों पर संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके युवा ही आवेदन के योग्य माने जाएंगे। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मेरिट के आधार पर चुने हुए अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 25 मई 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 जून 2021

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ( RRC ) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास हाईस्कूल के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

Railway Recruitment 2021: कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrc-wr.com पर जाना होगा। होम पेज पर भर्तियों का नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी मिल जाएगी। नोटिफिकेशन में आप आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया देख सकते हैं। तय प्रारूप के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं।

Web Title: Railway Recruitment 2021 - Vacancies For 10th & ITI Candidates

Updated on:
20 May 2021 02:56 pm
Published on:
20 May 2021 02:46 pm
Also Read
View All