28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस नए रेलवे स्टेशन से जल्द होगा ट्रेनों का संचालन

पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोरोना का कहर चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी कोटा मंडल ने नया उप नगरीय स्टेशन तैयार कर लिया है। यहां लॉकडाउन में भी कार्य जारी है। इसके निर्माण से कोटा जंक्शन पर यातायात का ज्यादा भार नहीं रहेगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 17 May 2021, 12:18 PM IST

sogariya.jpg

कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कोटा शहर के पास सोगरिया में नया उप नगरीय रेलवे स्टेशन बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द यहां ट्रेनों का ठहराव होगा। एेसे में कई ट्रेनें कोटा जंक्शन नहीं आकर सीधे सोगरिया से ही गुजरेंगी। यहां गुना एवं रुठियाई की तरफ से चलकर सवाई माधोपुर, जयपुर, अजमेर, चित्तौडग़ढ़ की तरफ जाने वाली यात्री रेल गाडि़यों के कोचों में चंद मिनटों में ही पानी भरने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद रेलगाडि़यों को कोटा लाने की जरूरत नहीं रहेगी। कैमटेक डिजाइन की इस नई व्यवस्था से 24 कोचों की पूरी ट्रेन में 4 से 5 मिनट के भीतर ही पानी भरना संभव होगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि सोगरिया स्टेशन पर विकास कार्य अपने अंतिम चरणों में है। बहुत जल्द इस स्टेशन पर यात्री गाडिय़ों का ठहराव शुरू होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्री गाडिय़ों में पानी भरने के लिए अत्याधुनिक कैमटैक डिजाइन का वाटरिंग सिस्टम स्थापित किया है। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्वारा ढाई लाख लीटर क्षमता की आरसीसी से निर्मित ओवरहैड टैंक का निर्माण किया गया है। लगभग 6 इंच व्यास का और 590 मीटर लंबाई का वाटर हाइड्रेंट लगाया गया है। आने वाले दिनों में सोगरिया स्टेशन पर जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस और अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव इस स्टेशन पर होगा। वहीं भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस के अलावा संतरागाछी-अजमेर, अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। इन रेलगाडिय़ों में पानी भरने के लिए त्वरित वाटरिंग सिस्टम लगाया गया है। इससे रेलगाडिय़ों को कोटा जंक्शन तक लाने की जरूरत नहीं रहेगी। इंजन के रिवर्सल में लगने वाले आधा घंटे समय की बचत होगी। आने वाले दिनों में क्रू चेंजिंग केन्द्र भी सोगरिया स्टेशन को ही बना दिया जाएगा। इससे यात्री गाडिय़ों के समय की बचत होगी और 24 कोचों वाली ट्रेन के सभी डिब्बों में महज 4 से 5 मिनट के भीतर पानी भरना संभव होगा।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग