जॉब्स

रेलवे भर्ती 2022: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर सीधे इंटरव्यू के जरिए हो रही भर्ती

रेलवे भर्ती 2022: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी, 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू कर सकते हैं। जानिए अन्य जानकारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 7:33 AM IST
Railway Recruitment 2022 Railway announced 2400 vacancies Apprentice
Railway recruitment 2022: रेलवे में निकली भर्ती, इस तरह करें आवेदन

रेलवे भर्ती 2022: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 7 फरवरी, 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 14 पदों को भरेगा।

इस पदों के लिए रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवारों को एग्जीक्यूटिव क्लब, कोंकण रेल विहार, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेक्टर-40, सीवुड्स (वेस्ट), नवी मुंबई, 400706 पर रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना यहां से देखें।


- असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर (फैब्रिकेशन): 4 पद
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (फैब्रिकेशन): 10 पद


चयनित उम्मीदवारों की भर्ती नई दिल्ली, रायपुर, सूरत, अंबाला, नागपुर और किसी अन्य फेब्रिकेशन हब में की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद, पात्र उम्मीदवारों का ही इंटरव्यू होगा। उम्मीदवारों को अपने खर्च पर न्यूनतम 2 दिनों तक रहने के लिए तैयार होकर आना होगा। वहीं इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आवेदकों को कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://konkanrailway.com/विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-रेलवे भर्ती 2022: बिना परीक्षा 2400 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

Updated on:
29 Jan 2022, 7:33 AM IST
Published on: