जॉब्स

राजस्थान सरकार ने की रिक्त पदों पर भर्ती की बड़ी घोषणा, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Govt Jobs : राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए भर्ती की घोषणा कर दी है। प्रदेश में राजमेस सोसायटी के अधीन संचालित 7 नए चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रोफेसरों और चिकित्सकों के 105 पदाें पर जल्द ही भर्ती होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2021, 11:04 PM IST
ashok gehlot
ashok gehlot

Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए भर्ती की घोषणा कर दी है। प्रदेश में राजमेस सोसायटी के अधीन संचालित 7 नए चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रोफेसरों और चिकित्सकों के 105 पदाें पर जल्द ही भर्ती होगी। इन महाविद्यालयों में नवीन पदों का सृजन करने और इन पदों पर जल्द-से-जल्द भर्ती करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। भर्ती से संबंधी सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ट्ववीट के जरिए भर्ती की आधिकारिक घोषणा की है। Rajasthan Govt Jobs की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चिकित्सा क्षेत्र में डिग्रीधारी युवा इन पदों के लिए आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है। इसके लिए उम्मीदवार राजमेस सोसायटी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

राजस्थान सरकार ने कोरोना महामारी के चलते बोर्ड और विश्वविद्यालय की सत्रांत परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है। जल्द बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन या रद्द को लेकर नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। सीबीएसई ने बोर्ड दसवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कोरोना के चलते भर्ती बोर्ड भी परीक्षाएं और साक्षात्कार स्थगित करने में पीछे नहीं रहे हैं। यूपीएससी और एसएससी सहित अन्य भर्ती बोर्ड भी परीक्षाएं स्थगित कर चुके हैं।

Published on: