जॉब्स

नौकरियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय, रद्द नहीं होगी परीक्षा

राजस्थान हाईकोर्ट ने भर्ती के लिए प्रस्तावित स्क्रीनिंग टेस्ट को स्थगित करने को लेकर दायर याचिका में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है।

less than 1 minute read
Aug 02, 2020
govt jobs in hindi, govt jobs, govt jobs 2020, Government Job 2020, Sarkari Naukri 2020, Latest Government job, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी 2020, rajasthan news, rajasthan high court, rojgar samachar, employment news in hindi, rojgar samachar in hindi, upsc jobs in hindi, 10th pass govt jobs 2020, UPSC, government jobs, UPSC exam, Sarkari Naukri, latest government jobs, jobs in hindi, latest jobs news, UPSC Jobs,

राजस्थान हाईकोर्ट ने पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर भर्ती के लिए रविवार को प्रस्तावित स्क्रीनिंग टेस्ट को स्थगित करने को लेकर दायर याचिका में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने राजस्थान लोक सेवा आयोग को टेस्ट आयोजित करने के दौरान कोविड-19 वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए उचित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश अरुण भंसाली ने यह आदेश दिए।

याचिका में कहा गया था कि पशु चिकित्सा अधिकारी पद पर भर्ती के लिए 22 अक्टूबर 2019 को आवेदन मांगे गए थे। पहले इसका स्क्रीनिंग टेस्ट 29 अप्रेल को अजमेर में किया जाना था, लेकिन कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। हाल ही स्क्रीनिंग टेस्ट की तारीख 2 अगस्त तय की गई थी।

याचिका में मांग की गई कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्क्रीनिंग टेस्ट हालात सामान्य होने तक स्थगित किया जाए। आयोग ने कोर्ट को बताया कि पहले यह टेस्ट केवल अजमेर में होना था, लेकिन बदले हाता में सातों संभागीय मुख्यालयों के 29 केन्द्रों पर यह टेस्ट आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें

RAS Transfer List : गहलोत सरकार ने देर रात जारी की जम्बो तबादला सूची, 97 अफसरों के तबादले- यहां देखें पूरी लिस्ट
Published on:
02 Aug 2020 09:01 am
Also Read
View All