जॉब्स

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती हुई स्थगित, कुल 13184 पदों के लिए होनी थी भर्ती

राजस्थान के 176 नगर निकायों में 13184 सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती स्थगित हो गयी है। राजस्थान नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों के कुल 13184 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। एप्लीकेशन प्रोसेस 15 मई 2023 से शुरू होना था, जो अब नहीं होगा। अगले आदेश तक इस भर्ती पर रोक लगा दी गई है।

2 min read
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती हुई स्थगित

Rajasthan Municipal Corporation Recruitment: राजस्थान के 176 नगर निकायों में 13184 सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती स्थगित हो गयी है। राजस्थान नगरपालिका में सफाई कर्मचारियों के कुल 13184 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। एप्लीकेशन प्रोसेस 15 मई 2023 से शुरू होना था, जो अब नहीं होगा। अगले आदेश तक इस भर्ती पर रोक लगा दी गई है। राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नोटिस जारी कर इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की जानकारी दी है। नोटिस में लिखा है की, राज्य की नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 पर सीधी भर्ती अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेश तक इस भर्ती पर अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। बता दे हाल ही में ये भर्ती राजस्थान शहरी जिसमें नगर पालिका/एलएसजी/सफाई कर्मचारी/स्वीपर के कुल 13184 रिक्त पदों को भरने के ये भर्ती निकली गयी थी। जिसके अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से 16 जून तक होने थे।

भर्ती को स्थगित करने का कारण

राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग की ओर से नोटिस जारी कर इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की जानकारी दी है। नोटिस में लिखा है की, राज्य की नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों के 13184 पर सीधी भर्ती अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेश तक इस भर्ती पर अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। नोटिस में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

यह भी पढ़ें- यहां आयुर्वेद विभाग में 600 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन


वाल्मीकि समाज ने किया था विरोध

जब राजस्थान सरकार ने 13184 सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती करने का ऐलान किया तो वाल्मीकि समाज ने इस भर्ती का विरोध किया था। वाल्मीकि समाज मांग की थी कि ये भर्ती नियमों के मुताबिक नहीं निकाली गई और न ही इस भर्ती में वाल्मीकि समाज का आरक्षण भी नहीं तय किया गया है। हालाँकि विभाग की ओर से जारी नोटिस में सिर्फ भर्ती शहगीत होने का कारण ‘अपरिहार्य कारणों से’ लिखा गया है।

Published on:
27 Apr 2023 02:52 pm
Also Read
View All