Assistant Medical Officer Recruitment: आयुर्वेद डिपार्टमेंट ने असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान आयुर्वेद विभाग के तहत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय (DSRRAU) ने असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर (AMO) के पदों (DSRRAU Rajasthan Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 मई 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और पात्र आयुर्वेद विभाग असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर (AMO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक साइट health.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से आयुर्वेद में ग्रेजुएट होना चाहिए या समकक्ष और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के तहत मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र होना चाहिए। कृपया विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।