एनसीईआरटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)द्वारा संचालित किए जाने वाले विभिन्न यूजी-पीजी लेवल के एजुकेशन कोर्सेस, एनसीईआरटी बीएड, सहित अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 आयोजित कराई जाएगी। यह एग्जाम 02 जुलाई 2023 को कराया जाएगा। एग्जाम पास करने के बाद छात्रों को RIE अजमेर, RIE भोपाल, RIE भुवनेश्वर, RIE मैसूरु, NERIE शिलांग, और प्रारम्भ स्कूल फॉर टीचर एजुकेशन झज्जर, हरियाणा के क्षेत्रीय सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा।
NCERT CEE 2023 के लिए आवेदन डेट्स
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCERT Common Entrance Exam CEE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आप 25 अप्रैल से 6 जून 2023 तक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में निकली है सैकड़ो पदों भर्ती