scriptRBI Recruitment 2023: आरबीआई में इन पदों पर निकली है भर्ती, यहां देखें डिटेल्स | RBI jobs 2023 Grade B Notification for 291 Vacancies Apply Online | Patrika News
जॉब्स

RBI Recruitment 2023: आरबीआई में इन पदों पर निकली है भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार RBI ग्रेड B में जनरल (DR), DEPR और DISM के लिए कुल 291 रिक्तियां जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर करना होगा।
 

Apr 26, 2023 / 02:33 pm

Rajendra Banjara

,

RBI Recruitment 2023

RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार RBI ग्रेड B में जनरल (DR), DEPR और DISM के लिए कुल 291 रिक्तियां जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू होगी। पदों के अनुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 6 जून 2023 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर शुरू होनी है। अधिकारी ग्रेड ‘बी’ के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय/तकनीकी योग्यता सभी सेमेस्टर/वर्षों में कुल मिलाकर 55 प्रतिशत अंक (SC/ST/PwBD आवेदकों के लिए उत्तीर्ण अंक) होना आवश्यक है। आरबीआइ ग्रेड बी नोटिफिकेशन का विस्तृत विज्ञापन अभी जारी नहीं किया है। कृपया अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

 

RBI ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए योग्यता ?

अधिकारी ग्रेड ‘बी’ के पद के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय/समकक्ष तकनीकी या व्यावसायिक योग्यता में स्नातक (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए 50%) या न्यूनतम के साथ स्नातकोत्तर/समकक्ष तकनीकी योग्यता सभी सेमेस्टर/वर्षों में कुल मिलाकर 55% अंक (SC/ST/PwBD आवेदकों के लिए उत्तीर्ण अंक) सभी पदों के लिए योग्यता अलग -अलग है, कृपया विस्तृत अधिसूचना देखें।

ऑनलाइन आवेदन 09 मई से होंगे शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार कंडिअट्स 09 मई, 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 जून 2023 निर्धारित है।

यह भी पढ़ें

BPSC: बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी



 
rbi_c.jpg


RBI ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. अपनी निर्धारित आवेदन फीस भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
7. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें

Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में निकली है सैकड़ो पदों भर्ती

 

Hindi News/ Education News / Jobs / RBI Recruitment 2023: आरबीआई में इन पदों पर निकली है भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो