जॉब्स

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 5 हजार पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी, यहां पढ़ें

Rajasthan police recruitment 2019 : राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 5000 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन...

less than 1 minute read
Aug 08, 2019
Rajasthan police recruitment 2019

Rajasthan police Recruitment 2019 : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 को आखिरकार प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही भर्ती के लिए विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। प्रशासनिक एवं वित्त विभाग द्वारा पुलिस विभाग से स्वीकृत पदों की संख्या में आ रहे अंतर के बारे में भी स्पष्टीकरण माँगा है। विभाग द्वारा कोन्स्तब्ले के स्वीकृत पदों की संख्या 74084 अवगत कराई गई थी, जबकि वर्तमान में प्रस्ताव के अंतर्गत 75685 अवगत कराई गयी है। इस प्रकार दोनों सूचनाओं में 1601 पदों का अन्तर है। पुलिस विभाग को उक्त अन्तर को सही कराने का परामर्श दिया जाता है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 5 हजार पदों पर भर्ती वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए स्वीकृत है। भर्ती के लिए अधिसूचना पुलिस विभाग द्वारा ही जारी की जाएगी। इस बार राजस्थान पुलिस भर्ती में किसी भी प्रकार की आयु में छूट नहीं दी जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार दी जाएगी। पिछली बार न्यायालय के आदेश के बाद आयु सीमा में रियायत दी गई थी।

राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड़ में ही आयोजित किए जाने की संभावना है। आधिकारिक नोटफिकेशन के बाद ही सभी स्थिति साफ़ हो पाएगी। परीक्षा के पाठ्यक्रम और शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभी तक कोई बदलाव नहीं क्या गया है। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास ही रहेगी। कांस्टेबल ड्राइवर और अन्य ट्रेड के पदों के लिए तकनिकी शिक्षा या अनुभव के अंक शामिल होंगे। होम गार्ड, एनसीसी और खेल कोटे के अंक भी निर्धारित होंगे। पिछली भर्ती में भी उत्कृष्ट खिलाडियों को सीधी भर्ती के द्वारा लिया गया था।

Published on:
08 Aug 2019 12:36 pm
Also Read
View All